Thursday, July 8, 2010

वो इस कदर मेरे दिल में समाये बैठे है

वो इस कदर मेरे दिल में समाये बैठे है ,
जिधर भी देखू उधर वो ही दिखाई देते है .
कभी एक पल के लिए मैं भुला नहीं पाया ,
मेरी यादो में खुद को ऐसे बिठाये बैठे है.
वो इस कदर मेरे दिल में समाये बैठे है .
यही जगह है जहाँ मिल के रोए है हम कभी,
आज भी मुझको यहाँ शोर सुनाई देते है .
वो इस कदर मेरे दिल में समाये बैठे है .
किया था उसने मेरा इंतज़ार जहाँ पहरों पहर,
अब भी वो मुझको वहां क्यूँ दिखाई देते है.
जो कवी वो लवों पे लाके कह नहीं पाया,
जाने क्यों आज मुझे वो लव्ज़ सुनाई देते है
इस कदर मेरे दिल में वो समाये बैठे है .
हमने देखे थे जो ख्वाब यहाँ मिल के कभी ,
आज हर खवाब वो दूर दिखाई देते है.
इस कदर वो मेरे दिल में समाये बैठे है.